बक्सर: बक्सर में जन सुनवाई में प्रभारी डीएम ने 78 आवेदनों पर की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 सात निश्चय-03 के तहत चल रहे "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी जिला पदाधिकारी निहारिका छवि ने समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसकी जानकारी आईपीआरडी के माध्यम से शनिवार को लगभग 1:00 बजे दिन मे अपडेट जारी करते हुए दिया