रामपुर मनिहरान निवासी योगी सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अपने रामपुर मनिहारान स्थित खेत पर ट्यूबवेल से पानी पीते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मंत्री जसवंत सिंह सैनी अपने खेत पर काम कर रहे थे।