बिहार: खसगंज मोहल्ला में मोबाइल छिंतौरी के मामले में हुई मारपीट में एक युवक हुआ जख्मी, पुलिस लाई सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के खसगंज मोहल्ला में मोबाइल छिंतौरी के मामले में हुई मारपीट में संजय कुमार का पुत्र गौरव कुमार जख्मी हो गया। पुलिस जख्मी को इलाज के लिए पुलिस सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि खसगंज मोहल्ला में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है।