घाटोल: घाटोल में जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
घाटोल में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने, बकाया भुगतान सहित समस्याओं को लेकर घाटोल विधायक नानालाल निनामा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत मुंगनिया के नेतृत्व में घाटोल उपखंड अधिकारी मनसुखराम डामोर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।