गोपालपुर: नवगछिया में गैर-जमानती वारंटधारी गिरफ्तार
नवगछिया थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के वारंटी सज्जाद आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह मनियामोर निवासी स्व. नाजिम खान का पुत्र है। मामला एसडीजेएम न्यायालय, नवगछिया के सी-05/25 से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि मामला बीएनएस की धारा 85 के तहत दर्ज है।