गुना: पानी के लिए हाहाकार, गड़ा गांव में जल संकट से परेशान खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठी महिलाएं, स्टेट हाईवे पर किया चक्का जाम
Guna, Guna | Jun 24, 2026 गुना जनपद पंचायत ग्राम पंचायत गडा में भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र का बांध 24 जून को टूट गया। गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर दोपहर में खाली बर्तन लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं बैठ कर चक्काजाम किया। स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। घंटों लोग परेशान हुए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने पानी की व्यवस्था का आश्वासन दिया और यातायात शुरू किया।