बालूमाथ: गुरतुर के ग्रामीण खराब चापानल और बंद जलमीनार से बेहाल, नदी से पानी लाकर पीने को मजबूर
इन दिनों बालूमाथ प्रखंड के रजवार पंचायत अंतर्गत गुरतुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव स्थित जलमीनार पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ा है, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसके अलावा गांव के अधिकांश चापानल भी खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने एवं घरेलू उपयोग के लिए पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।