कोंडागांव: लाईवलीहुड कॉलेज में 08 से 09 अप्रैल तक दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 8 और 9 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज जिला कोण्डागांव में 11 बजे से 3 बजे तक दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक संस्थाओं मे कुल 77 पदों पर भर्ती होगी ।