शाहजहांपुर: गौतम हत्याकांड: हत्यारोपी समीर के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर
शाहजहांपुर में गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब प्रशासनिक बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। हत्या के 20वें दिन आज कांट नगर पंचायत आरोपी समीर इदरीसी के कथित अवैध मकान को गिराने की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। नगर पंचायत की ओर से मकान की पैमाइश, नोटिस और जवाब