गाज़ियाबाद: डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नवयुग मार्केट स्थित जीडीए कार्यालय पर उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ की बैठक
गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जीडीए कार्यालय पर उपाध्यक्ष का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देते हुए अपना काम पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। इसके अलावा काम में लापरवाही करने वाले को कार्यवाही की चेतावनी भी उन्होंने दी।