गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने झारखण्ड से लाई जा रही 1.5 किलो अफीम के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
सोमवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र में पुराना बस अड्डा गाजियाबाद के मेन गेट पर अर्न्तराज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखण्ड से तस्करी करके 1.5 किलोग्राम अफीम ला रही थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्कर से बरामद 1.5 किलोग्राम अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹40 लाख है।