गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने नीतिखंड क्षेत्र के 3 स्पा सेंटरों में मारा छापा, दो मैनेजर समेत 17 लोग पकड़े
पुलिस ने रविवार देर शाम नीतिखंड चौकी क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। संचालक और मैनेजर पुलिस से बचने के लिए बाहर से शटर डालकर अंदर इस धंधे को करा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो मैनेजर समेत 17 युवक-युवतियों को पकड़ा है। टीम ने स्पा सेंटरों से फोन और नकदी के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है।