गाज़ियाबाद: कौशांबी पुलिस ने स्पा सेंटर में नौकरी लगवाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 युवकों सहित 1 युवती को किया गिरफ्तार
कौशांबी पुलिस ने एक स्पा सेंटर में युवती की नौकरी लगवाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों के साथ पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस तीनों को काफी दिनों से तलाश रही थी।