गाज़ियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार
सोमवार को थाना नन्दग्राम पुलिस टीम की ओर से थाना नन्दग्राम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना व लोकल इनपुट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे कुनाल और विशाल नाम के दो अभियुक्तों को मोरटी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।