गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने नीति खंड इलाके में स्पा से 4 युवक व 11 युवतियों के अलावा 2 स्पा के मैनेजरों को गिरफ्तार किया
थाना इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली थी कि नीति खंड इलाके के पोश रिहायशी इलाके और मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 4 युवक व 11 युवतियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो स्पा के मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।