शाजापुर: पांच साल का क्रीड़ा शुल्क जमा करें स्कूल DEO बोले- स्कूलों ने क्रीड़ा शुल्क जमा नहीं किया तो होगी कार्रवाई
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन द्वारा शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के जिन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों ने पांच साल का क्रीड़ा शुल्क जमा नहीं किया है, इस शुल्क की वसूली करवाएं।इसे लेकर DEO विवेक दुबे ने दो दिन पहले सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का पिछले पांच साल वर्ष की शेष क्रीड़ा अंशदान राशि की वसूली के लिए टीम का गठन कर दिया है।