शाजापुर: शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर पर मनाया गया फूल फाग उत्सव, पुष्पवर्षा कर खेली गई होली
शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर पर फूल फाग उत्सव मनाया गया। गुरुवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार होली त्योहार को लेकर मंदिर पर 40 दिवसीय फाग उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत फूल फाग उत्सव मनाया गया। जिसके तहत मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही भगवान गोवर्धन नाथ का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया।पुष्पवर्षा कर मंदिर में फूलों से होली खेली गई।