शाजापुर: ओंकारेश्वर मंदिर परिसर चल रही शिव महापुराण कथा में धूमधाम से शिव पार्वती का हुआ विवाह ,भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में राष्ट्रीय संत मुकेशानंद जी पुरी महाराज के मुखारविंद से 17 मार्च से शिव महापुराण कथा की सुर मधुर ज्ञान गंगा बह रही है।शिव महापुराण कथा के 5वें दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें माता पार्वती और भगवान शिव के प्रतिरूप बने बच्चों का श्रद्धालुओ ने विधि विधान से पूजा अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी लिया।