भीलवाड़ा: भागवत कथा मानव को मोह से मोक्ष की ओर ले जाती है: स्वामी अशोकानंद जी महाराज
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस कथाव्यास पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज (जबलपुर) ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य तथा राजा परीक्षित एवं परमज्ञानी श्री शुकदेव जी महाराज के पावन प्रसंग का वर्णन.