जगदलपुर: जगदलपुर में संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में सात जिले से तीन हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में 13 दिसम्बर से शुरू हो चुका है। जिसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को बस्तर ओलम्पिक के विभिन्न इवेन्ट्स के स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और अपनी