जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने तिरिया माचकोट जंगल से एक वाहन से ₹15,79,600 का गांजा किया जब्त, आरोपी फरार
नगरनार पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ,तिरिया माचकोट जंगल से सिल्वर रंग के महिंद्रा 500 वाहन से 157.96 किलोग्राम, जिसका अनुमानित मूल्य 15,79,600 / रूपये को बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित जब्त किया गया। हालांकि आरोपी वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।