जगदलपुर: मधोता में गोदभराई कार्यक्रम एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को तिलक लगाकर सुशासन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें गोद भराई कार्यक्रम के साथ महतारी वंदन के हितग्राहियों को तिलक लगाकर सुशासन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य सरकार 1 वर्ष पूर्ण करने जा रही है।इस अवसर पर विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी प्रदान किया गया।