पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी द्वारा चिराग पासवान को अनुभवहीन नेता कहने पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, मांझी जी को बताया पिता समान
बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा चिराग पासवान को अनुभवहीन नेता कहने वाले बयान पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है,मांझी जी हमारे अभिभावक हैं वह कुछ भी बोल सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं,मुझे उनकी बात का किसी भी तरह का कोई बुरा नहीं लगता है..