घाटोल: सेनावासा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, दो राशन डीलर अनुपस्थित होने पर की गई कार्रवाई
घाटोल उपखंड के सेनावासा ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शनिवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में एसडीएम, तहसीलदार द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया। इस दौरान दो राशन डीलर अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी कर नोटिस निकाले गए। शिविर में प्रशासक गणपत कटारा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।