कानपुर: पनकी में डीसीपी पश्चिम ने लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम के साथ रेल हादसा घटनास्थल का किया निरीक्षण
पनकी में बीते दिनों साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। जिसमें रेलवे और पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। इसी क्रम में आज डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। इसके पूर्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस हादसे को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साजिश करार दे चुके हैं।