कानपुर: लखनऊ फोरेंसिक टीम ने DCP वेस्ट के साथ घटना स्थल का किया निरीक्षण, साबरमती एक्सप्रेस हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए
कानपुर में बीते शुक्रवार देररात वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस भीमसेन स्टेशन के पास डिरेल हो गई। एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी तरह का जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका के सबूत मिल रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ फोरेंसिक टीम डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंची।