कानपुर: बिठूर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद कॉलोनी में रहने वाले शिव सिंह का मंगलवार को नीम के पेड़ से शव लटकता हुआ मिला है। शिव सिंह ने बेल्ट से फांसी लगाकर जान दी है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों दी। वहीं, सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।