चाईबासा: गुवा में 72 घंटे की भूख हड़ताल पर पूर्व CM मधु कोड़ा, दी चेतावनी- 20 अप्रैल से चक्का जाम कर उत्पादन ठप करेंगे
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 12 गांव के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे 72 घंटे के भूख हड़ताल में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी शामिल हुए। मधु कोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लगभग 500 ग्रामीणों को बहाली में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम होगा।