बड़गांव: उदयपुर: साइबर ठगी का खुलासा, 2 साल से फरार शातिर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उदयपुर। साइबर थाना पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे साइबर ठगी के शातिर आरोपी हुकमीचन्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथी आरोपियों के साथ मिलकर महिला के बैंक खाते से ₹1.37 लाख की ठगी की थी। प्रकरण 2023 में गुमानपुरा निवासी महिला की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था, जिसमें बताया गया कि मोबाइल रिपेयर के बहाने उसकी सिम का दुरुपयोग कर नेट बैंकिंग से राशि निकाली गई।