बड़गांव: उदयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अलसुबह दबिश देकर 402 अपराधियों को किया गिरफ्तार, जिले भर में 860 ठिकानों पर हुई छापेमारी
उदयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन अलसुबह दबिश में 402 अपराधी गिरफ्तार जिले में बढ़ते अपराधों के खिलाफ एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर बुधवार सुबह पुलिस ने 860 स्थानों पर दबिश देकर 402 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान में 130 टीमों व 550 से अधिक जवानों ने भाग लिया। हत्या, लूट, डकैती जैसे मामलों में वांछित 7 आरोपी, 91 वारंटी, 258 निरोधात्मक गिरफ्तारी की गई।