बोध गया: बोधगया एसएफसी गोदाम में डीलरों की मौजूदगी पर सवाल उठा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bodh Gaya, Gaya | Jul 29, 2026 एसएफसी गोदाम में डीलरों के प्रवेश पर रोक संबंधी विभागीय निर्देशों के बावजूद कई डीलर गोदाम परिसर में मौजूद दिखे। गोदाम में झिकटीया पंचायत के डीलर उदय कुमार, पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर चौधरी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी चर्चा का विषय बना है। कुछ दिन पहले ही एमओ अर्चना आनंद ने कहा था कि डीलरों को गोदाम आने की जरूरत नहीं है ।