कैराना: त्योहारों के मद्देनजर एसपी एनपी सिंह ने कैराना में किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kairana, Shamli | Oct 20, 2026 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कैराना नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया।