गुना नगर: एबी रोड पर पटेरिया भोजनालय के पास बनेगा ऑटो स्टैंड, प्रशासन की टीम ने की मार्किंग व हटवाया अतिक्रमण
गुना में एबी रोड पर पटेरिया भोजनालय के पास ऑटो स्टैंड बनेगा। प्रशासनिक टीम ने जिसमें एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ मौजूद थे उन्होंने अतिक्रमण हटवाया। इसके अलावा नापतोल कर मार्किंग की गई। एसडीएम गुना दिनेश सांवले ने बताया कि सदर बाजार में सुगन चौराहे से वन-वे ट्रायल किया जाएगा।