गुना नगर: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर गुना नगर पालिका द्वारा शहर के स्कूलों में छात्रों को बताए जा रहे कचरा प्रबंधन के तरीके
गुना में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका गुना द्वारा शहर के शासकीय और निजी स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता की पाठशाला के माध्यम से कचरा प्रबंधन के तरीके बताए जा रहे हैं जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम होम कंपोस्ट, गीले और सूखे कचरे को खाद बनाकर उपयोग करना आदि के बारे में छात्रों को तरीके बता कर जागरूक किया जा रहा है