गुना नगर: मालपुर रोड पर साई सिटी कॉलोनी में खुले पड़े शौचालय के टैंक में गिरी गाय, सेवकों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाला
गुना के मालपुर रोड पर साई सिटी कॉलोनी में एक गाय खुले पड़े शौचालय के टैंक में गिर गई, गौ सेवक रामसिंह रजक ने बताया कि खुले पड़े शौचालय के टैंक में गिरी गाय को मशक्कत कर सुरक्षित निकाला और गौशाला भेजा, खुले पड़े इस शौचालय के टैंक में पहले भी दो से तीन गाय गिरकर घायल हो चुकी है लोगों से खुले पड़े विभिन्न प्रकार के चेंबर, टैंक बंद करने की अपील की