बिंदकी: बिंदकी दशहरा महोत्सव प्रारंभ होने में लगभग 48 घंटे बाकी, तैयारियां अंतिम चरण में, कमेटी के लोग लगातार मैदान में मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री रामलीला मैदान में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय बिंदकी दशहरा महोत्सव के प्रारंभ होने में अब लगभग 48 घंटे ही शेष रह गए हैं। तैयारियां अंतिम चरण पर चल रही है। शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक मंडल के लोग, पदाधिकारी तथा सदस्य लगातार श्री रामलीला मैदान में मौजूद रहे।