कुम्भराज: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने की जनसुनवाई, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए 181 लोगों ने दिए शिकायती आवेदन
Kumbhraj, Guna | Apr 21, 2026 गुना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 21 अप्रैल को जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी ब्लॉक तहसील के ग्रामीण शहरी क्षेत्र से आए 181 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। इस दौरान दो लोगों को कलेक्टर ने आर्थिक सहायता दी। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य नेत्र आधार कार्ड की सुविधा दी गई।