बलिया: बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Ballia, Ballia | Sep 21, 2026 सभासद और लेखपाल को बताया जिम्मेदार, जांच कर कार्रवाई की मांग, वार्ड नंबर-11 निहोरा नगर की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राहत सामग्री और राशन वितरण में कथित धांधली की शिकायत की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे राशन के वितरण में अनियमितता बरती जा रही है और पात्र लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा