बनेड़ा: बामनिया चौराहे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक घायल, जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर
जहाजपुर निवासी युवक रविवार को उदयपुर से जहाजपुर की और सामाजिक कार्य में शामिल होने के लिए जा रहा था इसी दौरान बामनिया चौराहे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु पहले बनेड़ा अस्पताल लाया गया तथा बाद में उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया