खगड़िया: समाहरणालय में जनसमाधान दिवस में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
खगड़िया समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में जनसमाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में खगड़िया एवं गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी, चौथम के बीडीओ सहित बेलदौर, गोगरी, नगर परिषद, राजस्व, शिक्षा, जिला पंचायत राज, भू-अर्जन और अभिलेखागार विभाग से जुड़े