डुमरांव: डुमरांव नगर के सफाखाना रोड स्थित अनुसूचित बस्ती में शराब के अड्डे पर सघन छापेमारी, 2 नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Dumraon, Buxar | Mar 24, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा डुमरांव नगर के सफाखाना रोड स्थित अनुसूचित बस्ती में शराब के अड्डे पर सघन छापेमारी की गई। तकरीबन दो घंटे तक हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने सैकड़ों लीटर निर्मित देशी शराब और तकरीबन एक हजार लीटर कच्ची शराब को विनष्ट किया। इस दौरान पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाज बस्ती छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।