डुमरांव: एनएच 120 पर नोनियापुरा के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Dumraon, Buxar | Mar 23, 2024 एनएच 120 पर नोनियापुरा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में जहां दो युवकों की मौत हो गई है वही तीसरा जख्मी है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है।