डुमरांव: शुक्रवार की शाम आरा बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर के समीप एक टेंपू अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, चालक फरार
Dumraon, Buxar | Mar 22, 2024 शुक्रवार की शाम आरा बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर के समीप एक टेंपू अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। हालांकि टेंपू में कोई सवारी नहीं थी, वहीं चालक फरार है। मौके पर पहुंचे नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म की तरफ से आ रहे ऑटो नया भोजपुर के सर्विस लेन के समीप एक पोल से जा टकराई।