डुमरांव: डुमरांव में विधायक ने चौसा में किसानों पर हुए हमले पर केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला, किसानों की मांगो को बताया जायज
Dumraon, Buxar | Mar 23, 2024 डुमरांव में विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने चौसा में किसानों पर हुए हमले पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। विधायक ने कहा कि किसानों की मांग बिल्कुल जायज है और सरकार उनकी मांगों से भाग रही है, और जबरन बल प्रयोग करके हमला करके और डरा कर के इस आंदोलन को खत्म करने का प्रयास कर रही है।