डुमरांव: आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुराना भोजपुर में अधिकारियों ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला 21,300 का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Mar 22, 2024 आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुराना भोजपुर में अंचलाधिकारी शमन प्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर संजय शर्मा और थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई जहां वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 17 वाहनों पर 21,300 रूपये का जुर्माना भी किया गया।