डुमरांव: नोनियापुरा के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक, बंधाया ढांढस
Dumraon, Buxar | Mar 23, 2024 एनएच 120 पर नोनियापुरा के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह परिजनों से मिलने नया भोजपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। साथ ही विधायक ने अधिकारियों से बात करके पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया।