चौगाईं: चौगाईं के पीएनबी शाखा में धुमधाम से मनाई गई 130 वीं स्थापना दिवस
Chaugain, Buxar | Apr 12, 2024 चौगाईं के पीएनबी शाखा में शुक्रवार को धुमधाम से 130 वीं स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने गणेश पूजन एवं केक काटने के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रण लिया। साथ ही बैंक की प्रगति के लिए ग्राहकों का आभार भी व्यक्त किया। स्थापना दिवस की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक रविशंकर ने की।