बमोरी: ग्राम डोंगरी में सूने घर से चांदी के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
Bamori, Guna | Sep 24, 2026 फरियादी शांतिराम भिलाला निवासी ग्राम डोंगरी थाना सिरसी के द्वारा सिरसी थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 10 सितंबर 2026 के सुबह उसके परिवार के सभी लोग खेत पर गये हुए थे, शाम को बापस लौटने पर देखा कि घर का पिछला दरबाजा खुला होकर अंदर रखे बक्सों के ताले टूटे हुए थे एवं उनमें रखे चांदी के जेबर गायब मिले, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है ।