मौदहा: खैर का डेरा की दो किशोरियों के शव पेड़ से लटके मिले
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम खैर का डेरा में दो किशोरियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। जानकारी के अनुसार इसी डेरा के रामप्रकाश व राकेश बहुत ही गरीब परिवार से हैं। अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह दोनों अपने परिवार सहित ईंट भट्ठों में मजदूरी करते हैं। पेड़ से बरामद शवों की पहचान राकेश व रामप्रकाश की बेटियों के रूप में हुई है।