मौदहा: मौदहा कस्बे में नेशनल हाईवे में बाइक सवार की कुचलकर मौत
बुधवार को लगभग 1.30 बजे बलराम कुशवाहा 62 वर्ष पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मकरांव अपने घर से मोटर साइकिल से मौदहा की तरफ आ रहे था तभी कबरई की तरफ से आ रहे ट्रक से बड़े चौराहे के पहले पाटनपुर मोड़ बीएसएनएल टॉवर के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर की कार्यवाही की जा रही हैं।